पोखरा नेपाल में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगह – Best Places To Visit In Pokhara Nepal In Hindi


Pokhara Nepal Tourism In Hindi पोखरा झील नेपाल की एक बहुत ही प्रसिद्ध जगह है जो आपको अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के साथ एक अलग ही एहसास करवाती है। नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाद पोखरा नेपाल का दूसरा सबसे खास शहर है। जब भी किसी पर्यटन स्थल की बात आती है तो नेपाल के पोखरा का नाम जरुर आता है। अगर आप कभी नेपाल की यात्रा पर जाते हैं तो आपको एक बार पोखरा जरुर घूम कर आना चाहिए। पोखरा एक ऐसी जगह है, जो देश की संस्कृति और प्रकृति की समृद्धि को साफ़ तरीके से दिखाता है। हिमालय पर्वत के पहाड़ो पर स्थित पोखरा पोखरा नेपाल में बहुत ही सुंदर जगह है।

1. पोखरा क्यों इतना प्रसिद्ध है- What Is Pokhara Famous In Hindi

पोखरा सभी उम्र के पर्यटको के लिए अच्छी जगह है। पोखरा में पहाड़ियों, झीलो और बाजारों से लेकर मंदिरों तक बहुत सारी घूमने की जगह है। पोखरा नेपाल पर्यटन स्थल शहर का छोटा भाग होने के बाद भी बहुत खास है। अगर आपको कुछ साहसी काम करने का शौक है, या आप किसी ऊँची जगह पर जाना चाहते हैं, या ट्रेकिंग करना चाहते हैं या प्रकृति की करीब जाकर आनंद लेना चाहते हैं, तो पोखरा से अच्छी जगह आपके लिए कोई नहीं हो सकती। जब भी आप नेपाल घूमने के लिए जाते हैं तो पोखरा झील के लिए भी कुछ दिन निकाल लें।

2. पोखरा में घूमने की 20 सबसे अच्छी जगह – Top 20 Places To Visit In Pokhara Nepal In Hindi



अगर आप पोखरा नेपाल की यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहां पर घूमने की बहुत सारी जगह है। इन सभी जगहों की सैर करके आपको एक बहुत ही सुखद अनुभव होगा। पोखरा में घूमने की 20 अच्छी जगह है जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।


3. पुराना बाजार पोखरा नेपाल – Old Bazaar Pokhara Nepal In Hindi

यह रहस्यमय गलियों से बना हुआ एक ऐसा बाजार है जो अपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस ओल्ड बाजार में आपको स्थानीय हस्तशिल्प, लटके मोतियों की माला और सांस्कृतिक पोशाक ध्यान आकर्षित करेंगे। इस बाजार में आप फल, सब्जियों, पीतल, तांबा और कांस्य से बने कुछ शानदार सामान खरीद सकते हैं। ओल्ड बाजार की सैर के समय आप कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैं जो आपकी यात्रा को बहुत खास बना देगा।
पोखरा के पुराने बाजार जाने के लिए सबसे अच्छा समय: पोखरा के पुराने बाजार में आप अक्टूबर से मार्च तक जा सकता हैं। यहाँ जाने के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा।

4. तिब्बती शरणार्थी शिविर पोखरा नेपाल – Tibetan Refugee Camp Pokhara Nepal In Hindi


अगर आप पोखरा नेपाल की यात्रा करने आते हैं, तो आपको तिब्बती शरणार्थी शिविर को जरुर देखना चाहिए। यह जगह झंडो से बहुत ही अच्छी तरह सजी हुई होती है, जो देखने में बेहद सुंदर और आकर्षक लगती है। यहाँ पर कई भिक्षु भी रहते हैं इसलिए आप यहाँ उनकी प्रार्थना भी सुन सकते हैं। 28 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक यहाँ पोखरा गली में कुछ सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किये जाते हैं। अगर आप इस समय वहां जाते है, तो इन उत्सवों का आनंद ले सकते हैं।
तिब्बती शरणार्थी शिविर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: अगर आप यहाँ जाना चाहते हैं तो आप जनवरी और फरवरी के महीने में जाए, क्योंकि यह तिब्बती नववर्ष का समय होता है।

5. ताल बाराही मंदिर पोखरा नेपाल -Temple Of Tal Barahi Pokhara Nepal In Hindi


ब भी आप नेपाल की यात्रा के लिए जाते हैं तो आपको ताल बाराही मंदिर जरुर देखने जाना चाहिए। यह मंदिर नेपाल के कास्की जिले में स्थित एक झील मंदिर है। यह मंदिर हिंदू धर्म की देवी दुर्गा को समर्पित है। यह ख़ास मंदिर पोखरा झील में एक छोटे द्वीप पर स्थित है। ताल बाराही मंदिर नेपाली-हिंदू आध्यात्मिकता का एक बड़ा स्रोत है। 18 वीं शताब्दी में बना ये हिंदू मंदिर चारो तरफ से झीलों से घिरा हुआ है, जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है। यह जगह सिर्फ धार्मिक लोगो के लिए ही नहीं बल्कि हर पर्यटक के लिए बहुत अच्छी है। यह मंदिर फेवा झील पर बहुत ही खूबसूरती के साथ स्थित है। यहाँ जाने के बाद आप कुछ खास सुंदर नजारे देख सकते हैं, जिसको देखकर आपको पता चलेगा कि नेपाल के पास कितना कुछ है। इस मंदिर में जाने वाले लोगो द्वारा देवताओं की धार्मिक रूप पूजा की जाती है। अगर आप ताल वरही मंदिर देखने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको नाव से जाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगेगा। यहाँ जाने के लिए आप खुद की नाव किराए पर ले सकते हैं।
यात्रा करने  का अच्छा समय: फरवरी, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर।

6. रुपा ताल झील पोखरा नेपाल – Rupa Tal Lake Pokhara Nepal In Hindi


यह पोखरा घाटी के दक्षिण-पूर्व की ओर स्थित ताजे पानी की झील है। रुपा ताल झील पोखरा घाटी की तीसरी सबसे बड़ी झील है। रूपा ताल नेपाल की एक मात्र मीठे पानी की झील है। ये यहाँ की बेहद खास शांत झीलों में से एक है। जो भी इस झील की सैर के लिए आता है तो खुद को बेहद हल्का और धन्य महसूस करता है। इस झील पर आप बोटिंग कर सकते हैं जो आपको एक बेहद खास अनुभव करवाएगी। नेपाल आने वाले पर्यटक इस झील को जरुर देखने आते हैं।

7. बेगनास झील पोखरा नेपाल – Begnas Lake Pokhara Nepal In Hindi


बेगनास झील नेपाल के कास्की जिले में एक शांत ताजे पानी की झील जो मौसम के आधार पर रंग बदलती है। इस झील की गहराई 10 मीटर की तक है और यह झील पोखरा घाटी में आठ झीलों में से दूसरी सबसे बड़ी झील है। इस झील में आपको ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। यह झील सिंचाई और मत्स्य पालन में मदद करती है। इस झील पर 1988 में बांध बनाया गया था, जो मौसम के हिसाब से सिंचाई के लिए उपयोग में लिया जाता है। यहाँ बड़ी जनसंख्या ने इस दलदली जगह को खेती की भूमि में बदलने पर मजबूर कर दिया। इस झील पर आप तैरना, बोटिंग करना, मछली पकड़ना जैसे कुछ खास काम कर सकते हैं। यह जगह हरे-भरे पहाडो से घिरी हुई है जो देखने में बेहद खुबसूरत लगती है।

8. सारंगकोट पोखरा नेपाल – Sarangkot Pokhara Nepal In Hindi


सारंगकोट, प्राकृतिक सौंदर्य देखने की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए बहुत अच्छी जगह है। इस जगह की सब से अच्छी बात यह है कि ये गांव पोखरा के बाहरी इलाके में स्थित है। यह जगह पूरी तरह से प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद पसंद आती है। इस जगह पर आपको खूबसूरत पहाड़ो के साथ नारंगी रंग के उद्यान भी देखने को मिलेंगे। पोखरा नेपाल की यात्रा में सारंगकोट की सैर करना आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है। यह जगह पैराग्लाइडर के लिए भी जानी-जाती है।

9. शांति स्तूप पोखरा नेपाल – Shanti Stupa Pokhara Nepal In Hindi


पोखरा शांति स्तूप, नेपाल के कास्की, (अब पोखरा शहर का एक हिस्सा) जिले के पूर्व पुमडी भूमडी ग्राम विकास समिति के अनाडू पहाड़ी पर एक बौद्ध पैगोडा शैली का स्मारक है। पोखरा में शांति स्तूप भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। अनादु हिल पर 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ के शानदार द्रश्य को देखने के लिए आपको ऊपर तक चढ़ना होगा। इस जगह से आप फेवा झील और कुछ सबसे विशाल पहाड़ों को अच्छी तरह से देख पाएंगे। इस जगह पर आना आपको आनंद से भर देगा। इसलिए जब भी आप पोखरा की यात्रा के लिए आयें तो ये शांति स्तूप जरुर देखें।

10. फेवा झील पोखरा नेपाल – Phewa Lake Pokhara Nepal In Hindi


फेवा झील नेपाल में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगह है। फेवा, नेपाल के पोखरा घाटी में एक ताजे पानी की झील है। यह झील नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है, इस जगह पर आपको प्राकर्तिक सुन्दरता का अनुभव होगा। यह स्थान मानव निर्मित और प्राकर्तिक चीजों का मिश्रण है। क्योंकि इस झील को एक बाँध की मदद से जांच में रखा जाता है। इस झील के एक द्वीप पर बाराही मंदिर स्थित है, जो आप देखने जा सकते हैं।

11. इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम पोखरा नेपाल – International Mountain Museum Pokhara Nepal In Hindi


अगर आप पहाड़ो और पर्वतारोहण गतिविधियों के इतिहास के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं तो आपको अंतर्राष्ट्रीय माउंटेन म्यूजियम जरुर देखने जाना चाहिए। इस म्यूजियम में आप माउंट एवरेस्ट के कुछ छिपे हुए रहस्यों के बारे में भी जान सकते हैं। यहाँ पर आप श्री हर्ज़ोग जैसे कई पर्वतारोहियों के रिकॉर्ड देख सकते हैं। जब भी आप पोखरा घूमने आएं तो आपको इस माउंटेन म्यूजियम में जरुर जाना चाहिए।
प्रवेश शुल्क: 250 रु

12. गोरखा मेमोरियल संग्रहालय पोखरा नेपाल – Gurkha Memorial Museum Pokhara In Hindi


गोरखा मेमोरियल संग्रहालय एक बहुत ही अद्भुद जगह है जो गोरखा सैनिकों के योगदान की व्याख्या करता है। गोरखा सैनिकों जो बाद में भारत की सेना में शामिल हो गए थे। संग्रहालय में रखी हुई गोरखा वर्दी आपको जरुर हैरान कर देगी। यहाँ पर आप युद्ध के समय इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक गोरखा चाकू को भी देख सकते हैं। यह संग्रहालय सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क: 100-200 रुपये और कैमरा के लिए अतिरिक्त 20 रुपये।

13. विंध्यवासिनी मंदिर पोखरा नेपाल – Bindhyabasini (Bindhbasini) Temple Pokhara Nepal In Hindi

पोखरा झील के शांत पानी में आपको विंध्यवासिनी देवी का सुंदर मंदिर भी देखने को मिलेगा। यह भगवती की मूर्ति वाला नेपाल का सबसे पुराना मंदिर है। इस मंदिर को देखने के लिए जाते समय आप हिमालय के शानदार दृश्य भी देख सकते हैं। यहाँ बोट की सैर करना आपको एक खास अनुभव देती है। यह मंदिर पश्चिमी नेपाल के बड़े शक्तिपीठों में से एक है यहाँ पर हिंदू संस्कृति का कड़ा पालन किया जाता है।
Pokhara tour Package

14. गुप्तेश्वर महादेव गुफा पोखरा नेपाल – Gupteshwor Mahadev Cave Pokhara Nepal In Hindi


पोखरा नेपाल की यात्रा के लिए आने वाले लोग गुप्तेश्वर महादेव गुफा जाना जरुर पसंद करते हैं। यह जगह नेपाल के सबसे खास  धार्मिक और पर्यटक स्थल है में से एक है। इस जगह के नाम से ही साफ पता चलता है कि इस जगह पर गुफा वाला मंदिर है। यह मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है। यह शांति स्तूप जाने वाले रस्ते पर ही पड़ता है। इस मंदिर में जाने के लिए घुमावदार सीड़ियाँ बनी हुई हैं। गुफा में अंदर जाने के लिए सिर को झुकाना पड़ता है। यहाँ पर आपको फोटो खीचने की अनुमति नहीं दी जाती। इस पूरी गुफा में पानी टपकता रहता है जो आपको एक अलग ही एहसास देता है। इस गुफा में अंदर जाने के बाद एक बड़ी जगह है जहाँ पर शिवलिंग स्थापित है। अगर आप पोखरा जाते हैं तो इस शिवलिंग के दर्शन करना ना भूलें।

15. सेटी गंडकी नदी पोखरा नेपाल – Seti Gandaki Pokhara Nepal In Hindi


अगर आप पोखरा घूमने आये हैं तो आपको सेटी गंडकी में डुबकी लगाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। यह नदी नेपाल की सबसे पवित्र नदी में से एक है। इस नदी की भगवान् विष्णु के रूप में पूजा की जाती है। यह नदी बेहद खास इसलिए है क्योंकि कई पवित्र स्थानों के करीब है। महाभारत में भी इस नदी के जिक्र किया गया है। यहाँ जाने के बाद बाद आप झिझिरका गांव के सुंदर दृश्य का मजा ले सकते है। यह नदी त्रिसुली नदी में मिलती है। यह जगह बस द्वारा काठमांडू से 5 घंटे की दूरी पर है।

16. डेविस फाल पोखरा नेपाल – Devis Fall Pokhara Nepal In Hindi


यह जगह नेपाल आने वाले पर्यटकों को स्थानीय लोगो को बहुत आकर्षित करती है। इस झरने की सबसे खास बात यह है की पानी नीचे तक पहुंचने के बाद एक भूमिगत सुरंग बनाता है। यह सुरंग लगभग 500 फीट (150 मीटर) लंबी है और जमीनी स्तर से 100 फीट (30 मीटर) नीचे है। 31 जुलाई 1961 को, एक स्विस युगल डेवी इसमें तैरने गया था, लेकिन महिला पानी के अतिप्रवाह के कारण एक गड्ढे में डूब गई। उसका शव 3 दिन बाद फुसर नदी में बड़ी मेहनत से बरामद हुआ था। उसके पिता ने उसके बाद इसे ” डेविस फाल ” नाम देना चाहा। इसका नेपाली नाम पटले चांगो है, जिसका अर्थ है “अंडरवर्ल्ड झरना”। यह नेपाल में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है।
डेविस फाल पोखरा नेपाल की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: मानसून का महिना यहां यात्रा करने का सबसे अच्छा समय है।

17. अन्नपूर्णा तितली संग्रहालय पोखरा नेपाल – Annapurna Butterfly Museum In Hindi


अगर आपको तितलियों को देखना पसंद करते तो नेपाल इसके लिए बेहद अच्छा है। नेपाल के अन्नपूर्ण संग्रहालय में आप कई तरह की तितलियों को देख सकते हैं। यह जगह आपके अंदर तितलियों के बारे में कई तरह का ज्ञान भर देगी। इस म्यूजियम के अंदर का भाग इतना पृथ्वीमय है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को आनंदित कर देता है। अगर आप अन्नपूर्ण म्यूजियम देखने जाये तो नेपाल की सबसे बड़ी तितली कॉर्मन बर्डमिंग को देखना न भूलें।

18. श्री गार्डन धर गये लिंक मठ पोखरा नेपाल – Shree Gaden Dhargay Ling Monastery Pokhara In Hindi

इस जगह पर कुछ समय बिताना आपके लिए बहुत आनंद से भरा हो सकता है। यहाँ पर आपको तिब्बती शैली और संस्कृति का अनुभव होगा। इस जगह पर कुछ 28 भिक्षुओं को रखा हुआ है। यह एक अध्यात्मिक जगह है जहाँ पर आप कुछ पल शांति के साथ बिता सकते हैं।

19. महेंद्र गुफा पोखरा नेपाल – Mahendra Cave Pokhara Nepal In Hindi


अगर आप एक हिंदू हैं तो आपको महेंद्र गुफा की यात्रा करने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। गुफा का नाम महेंद्र बीर बिक्रम शाह देव के नाम पर रखा था। इस गुफा में इसमें भगवान शिव की एक प्रतिमा के साथ कई स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेग्माइट्स हैं आने पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। इस गुफा से दस मिनट की पैदल दूरी पर चमगादड़ गुफा भी स्थित है जो एक खास पर्यटक स्थल है।
घूमने का सबसे अच्छा समय: मानसून के दौरान इस गुफा में जाने से बचें, हालांकि यह सबसे अच्छा होगा अगर इसे अक्टूबर के दौरान देखा जाये।

20. घोरपानी हिल्स पोखरा नेपाल – Ghorepani Hill Pokhara In Hindi


यह जगह ट्रेकिंग के लिए सबसे सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है। इस स्थान पर आप शानदार ट्रेकिंग का अनुभव ले सकते हैं। अगर आप ट्रेकिंग में रूचि रखते हैं तो ये जगह आपके लिए बेहद खास होती। इसके जगह पर आप ट्रेकिंग के दौरान एक अच्छे खाने का आनन्द ले सकते हैं। अगर आप एक सुरक्षित ट्रेकिंग करना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती है। बता दें कि ये ट्रैक 2-5 दिनों का होता है। यहाँ शानदार पहाड़ो और अन्नपूर्णा रेंज की आकर्षक पहाड़ी आपके मन पर एक अलग छाप छोड़ देगी।

21. पोखरा नेपाल नेपाल जाने का सही समय – Best Time To Visit Pokhara Nepal In Hindi

पोखरा जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर और फिर मई की शुरुआत में है। यह समय आपकी यात्रा के लिए बेहद सुखद रहेगा। क्योंकि दिसंबर और जनवरी में यहाँ बहुत ठंड पड़ती है और मई से अगस्त तक बहुत बारिश होती है, इसलिए इन महीनों में यहाँ जाने से बचना चाहिए।

22. पोखरा नेपाल कैसे पहुंचे – How To Reach Pokhara Nepal In Hindi

यदि आप काठमांडू से पोखरा आ रहे हैं तो आप पर्यटक बस या टैक्सी ले सकते हैं। यहां की यात्रा आमतौर पर 6-7 घंटे लंबी होती है। टैक्सी आसपास के शहरों से और भारत से भी उपलब्ध हैं। वैकल्पिक रूप से, आप काठमांडू से उड़ान भर सकते हैं जो पोखरा हवाई अड्डे पर उतरेगा। आइये जानतें हैं की पोखरा नेपाल किन तरीको से और कैसे पहुंचा जा सकता है।

23. हवाईजहाज से पोखरा नेपाल कैसे जाएं- How To Reach Pokhara Nepal By Airplane In Hindi

अगर आप हवाई जहाज से पोखरा जाना चाहते हैं तो आप भारत के इंटरनेशनल एअरपोर्ट से सीधे काठमांडू आयें और फिर काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर सकते हैं। काठमांडू के एअरपोर्ट का नाम त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से पोखरा एयरपोर्ट पहुचने में आपको लगभग 40 मिनट का समय लगेगा। लेकिन, इस बात का ध्यान जरुर रखें कि मौसम की स्थिति बदलने की वजह से नेपाल में हवाई यात्रा अनिश्चित है।

24. रेल से पोखरा नेपाल कैसे जाएं – How To Reach Pokhara Nepal By Train In Hindi

नेपाल में रेलवे उपलब्ध नहीं हैं। नेपाल के सबसे निकट विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन गोरखपुर जंक्शन है | गोरखपुर से नेपाल बॉर्डर की दुरी 96 किलोमीटर है  यहाँ से आप ट्रेवल एजेंसी से संपर्क कर सकते है जो आसानी से आपको बस, कार, टैक्सी और  टेम्पो ट्रैवलर  उपलब्ध करा देंगे | गोरखपुर के प्रमुख ट्रेवल एजेंसी की डिटेल निम्नलिखित है | 

Nepal Darshan Tour & Travels, Phone No.- 09919289806, 9415245046

Siddhivinayak Tour & Travels, Phone No.- 09795723545, 8112971223

Priyanka Tour and Travels, Phone No.- 09452868933, 7007470029

25. बस से पोखरा नेपाल कैसे जाएं – How To Reach Pokhara Nepal By Bus, Kathmandu To Pokhara In Hindi

अगर आप भारत से नेपाल पोखरा जाना चाहते हैं,  तो आपको गोरखपुर या वाराणसी से बस मिल जाएगी जो आपको काठमांडू तक ले जाएगी। इसके बाद आपको काठमांडू से पोखरा के लिए बसें बहुत आसानी से मिल जाएँगी, जो लगभग 7 घंटे का समय लेगी। यहाँ पर आप किसी भी ट्रैवल एजेंट की मदद से भी बस बुक कर सकते हैं। नई दिल्ली से काठमांडू के लिए एक नई सीधी बस सेवा भी है। इस पूरी यात्रा में 30 घंटे लगते हैं।

टिप्पणियाँ