Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों दुनिया भर में अनेको ऐसी जगह है जो रहस्यों से भरी पड़ी है। इनमे से कई जगहों के रहस्यों को वैज्ञानिक आज तक जरा भी सुलझा नहीं पाये है। जबकि कई जगहों के रहस्य को आंशिक रूप से सुलझा लिया गया है हालांकि अंतिम नतीजे पर पहुँचने के लिए अभी research जारी है। यह दुनिया अजीबोगरीब और रहस्यमयी जगहों से भरी हुई है। आज मैं आपको इस दुनिया की कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताऊँगा। (Mysterious Places in world in Hindi – दुनिया (विश्व) की सबसे रहस्यमय जगह).
Mysterious Places in World in Hindi – दुनिया (विश्व) की सबसे रहस्यमय जगह
Moving Stones – Death Valley
क्या आपने कभी पत्थरों को अपने आप चलते हुए देखा है। California की death valley में कुछ पत्थर अपने आप खिसक कर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँच जाते है। पत्थरों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक चले जाना नासा के लिए भी एक पहेली बना हुआ है। ये पत्थर अपने आप से ही खिसक कर आगे बढ़ते है। जिससे इनके चलने का निशान भी इनके पीछे बनता जाता है। इनमे से कुछ पत्थरों का वजन तो 1 tones तक है। पत्थरों का अपने आप चलना वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि किसी ने भी उन पत्थरों को अपनी आँखों से खिसकते हुए नहीं देखा। सर्दियों में ये पत्थर अपने आप खिसक कर 250 मीटर से ज्यादा दुरी तक तय कर लेते है।
Lightning Storm, Venezuela

Venezuela के पश्चिम दक्षिण क्षेत्र के किनारे माराकैबो झील है। इस झील के ऊपर बिजली चमकती है। यहाँ पर प्रति वर्ग किलोमीटर में हर साल 250 बार बिजली चमकने का record है। यहाँ पर बिजली चमकने के साथ साथ आसमान में बादलों के गरजने की ध्वनि भी सुनाई देती है। यहाँ पर January और February के महीने में बिजली चमकने की संख्या कम हो जाती है। लेकिन May और October में बिजली चमकने की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है।
इन महीनों में यहाँ हर रात 200 से ज्यादा बार बिजली चमकती है। इस झील के ऊपर चमकने वाली बिजलियों में इतनी चमक होती है की ये 400 किलोमीटर की दूरी से भी दिखाई देती है। वैज्ञानिकों के द्वारा की गई research के अनुसार झील के पास तेल वाले इलाको में मीथेन की मात्रा अधिक होने के कारण आसमान में ज्यादा बिजली चमकती है। लेकिन दुनिया में ऐसी ओर भी जगह है, जहाँ मीथेन की मात्रा ज्यादा है, लेकिन वहाँ बिजली चमकने जैसी कोई घटना नहीं होती
- Magnetic Hill, India

Science के कारण भले ही आज हम इस दुनिया में ऊँचाइयों को छू रहे हो। लेकिन आज भी इस दुनिया में कुछ ऐसे रहस्य है जिनको खोजने में science असमर्थ है। जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में लेह के पास एक पहाड़ी है जिसे अपनी magnetic field के कारण जाना जाता है। यह magnetic hill अपने आप में खास है। इस hill के magnetic प्रभाव के कारण कार बिना start किये ही hill की ओर चलने लगती है।
Blood Falls, Antarctica
Eternal Flame Falls, Orchard Park, New York
दुनिया में आपने बहुत सारी ऐसी जगह देखी होगी या फिर उन जगहों के बारे में सुना होगा जिन पर यकीन करना आसान नहीं होता। ऐसी जगहों को देखकर या फिर उनके बारे में सुनकर मन में एक ही सवाल उठता है कि ऐसा कैसे हो सकता है। इन अजीबोगरीब जगहों में से एक जगह ऐसी भी है। जहाँ एक छोटे से बहते हुए झरने के नीचे आग की जलती हुई लौ दिखाई देती है। देखने वाले लोग इस दृश्य को देखकर आश्चर्य प्रकट करते है और सभी के मन में सिर्फ एक सवाल उठता है कि यह कैसे संभव है। इस झरने और इसकी जलती हुई लौ को लेकर वैज्ञानिक ने कई शोध किये।
वैज्ञानिकों के द्वारा किये गये शोध के अनुसार चट्टान के नीचे मीथेन गैस निकलती है और किसी कारण से इस मीथेन गैस में आग लग गयी और तब से ही यह आग निरंतर जल रही है। भारत के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित माता के एक प्रमुख शक्ति पीठ ज्वालामुखी देवी के मंदिर में भी प्राचीन काल से एक ज्वाला निरंतर जल रही है। इस ज्वाला के जलने के पीछे भी वैज्ञानिक इसी सिद्धांत को मानते है। (Mysterious Places in World Hindi – दुनिया (विश्व) की सबसे रहस्यमय जगह)




टिप्पणियाँ